ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के नामांकन में शाहरुख का दबदबा, देखें पूरी सूची

हिंदी सिनेमा के लिए महत्वपूर्ण 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की घोषणा हो चुकी है। इसके नामांकन में शाहरुख खान की ‘जवान’ और ‘डंकी’ के साथ रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ का दबदबा रहा।

इस बार 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का समारोह 27-28 जनवरी को गुजरात के गांधीनगर में होगा। समारोह में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होने वाली हैं। समारोह की मेजबानी करण जौहर, आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल करेंगे। अवॉर्ड्स के लिए नामांकन सूची जारी हो गई है। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को जवान और डंकी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में नामांकित किया गया है। साथ ही रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ को 19 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है।

नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट

सर्वश्रेष्ठ फिल्म

1. अभी तक

2. 12वीं फेल

3. एनिमल

4. जवान

5. ओह माय गॉड-2

6. पठान

7. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक

1. अमित राय (ओह माय गॉड)

2. एटली (जवान)

3. करण जौहर (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

4. संदीप रेड्डी वांगा (एनिमल)

5. सिद्धार्थ आनंद (पठान)

6. विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

1. रणबीर कपूर (एनिमल)

2. रणवीर सिंह (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

3. शाहरुख खान (डंकी)

4. शाहरुख खान (जवान)

5. सनी देओल (गदर-2)

6. विक्की कौशल (सैम बहादुर)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

1. आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

2. भूमि पेडनेकर (थैंक यू फॉर कमिंग)

3. दीपिका पादुकोण (पठान)

4. कियारा आडवाणी (सत्य प्रेम की कथा)

5. रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे)

6. तापसी पन्नू (डंकी)

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता

1. आदित्य रावल (फराज)

2. अनिल कपूर (एनिमल)

3. बॉबी देओल (एनिमल)

4. इमरान हाशमी (टाइगर 3)

5. तोता रॉय चौधरी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

6. विक्की कौशल (डंकी)

7. शबाना आजमी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

8. तृप्ति डिमरी (एनिमल)

9. यामी गौतम (ओह माय गॉड-2)

सर्वोत्तम कथानक

1. अमित राय (ओह माय गॉड-2)

2. अनुभव सिन्हा (भीड़)

3. एटली (जवान)

4. देवाशीष मखीजा (जोराम)

5. इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

6. करण शर्मा (सत्य प्रेम की कथा)

7. पारिजात जोशी और तरूण डुडेजा (धक धक)

8. सिद्धार्थ आनंद (पठान)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *