ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आम आदमी पार्टी के सुंदरकांड पाठ पर बोले केन्द्रीय मंत्री, दिल्ली सरकार ने की पुजारियों की अनदेखी की

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से पहले आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के हर विधानसभा में मंगलवार को सुंदरकांड पाठ कराने जा रही है। इस पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने यहां के पुजारियों की अनदेखी की है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राजनीति में आने से पहले कहती थी कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन होगा लेकिन वह भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी है। इस पार्टी के नेता कहते कुछ और करते कुछ हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली के पुजारियों को कुछ नहीं दिया जबकि औरों को देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में एक पूर्व उपमुख्यमंत्री और सांसद जेल में हैं और मुख्यमंत्री को चार बार ईडी का समन जा चुका है, जो एक भी बार पेश नहीं हुए हैं। अनुराग ठाकुर ने सवालिया लहजे में कहा कि ऐसी क्या मजबूरी है कि मुख्यमंत्री ने ईडी से दूरी बना रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *