ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजयुमो की युवा संकल्प यात्रा के दौरान रणक्षेत्र बना डानकुनी, चार भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल में भर्ती

भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा संकल्प यात्रा के दौरान रविवार को हुगली जिले के डानकुनी का हाउंडिंग मोड़ इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की उपस्थिति में पुलिस के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। इस घटना में चार भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए।

श्रीरामपुर सांगठनिक जिला भाजयुमो अध्यक्ष अर्नब घोष ने बताया कि भाजयुमो के श्रीरामपुर सांगठनिक जिला के नेतृत्व में रविवार को युवा संकल्प यात्रा के नाम से एक मोटरसाइकिल रैली निकाली गई थी। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार भी शामिल हुए थे। डानकुनी चौमाथा से शुरू इस युवा संकल्प यात्रा को डोमजूर तक जाना था। लेकिन जैसे ही रैली हाउसिंग चौराहे के पास पहुंची, पुलिस ने इसे रोक दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई। पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए गए पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज में चार कार्यकर्ता घायल हो गए जिन्हें फिलहाल श्रीरामपुर वॉल्श अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक कार्यकर्ता की हालत गंभीर है।

अर्णब घोष ने बताया कि पुलिस को पहले कार्यक्रम की जानकारी दी गई थी लेकिन ऐन मौके पर पुलिस ने अनुमति नहीं दी। पुलिस तृणमूल के दलाल की तरह काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *