ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बिहार विधानसभा के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा जन सुराज:संजय ठाकुर

आगामी विधानसभा चुनाव में जन सुराज बिहार के सभी 243 सीटों पर चुनाव लडे़गा और सभी राजनीतिक दलों को धूल चटाएगा। 2025 में जन सुराज बिहार की जनता के सहयोग से सत्ता में आएगा।उक्त बातें गुरुवार को जन सुराज के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार ठाकुर ने दी।

उन्होंने कहा कि जन सुराज के संस्थापक तथा पदयात्रा अभियान के प्रणेता प्रशांत किशोर ने स्पष्ट कहा है कि जन सुराज का संगठन बिहार के सभी जिलों में अपना विस्तार कर रहा है और सभी जगह पर तैयारियां की जा रही है। ठाकुर ने बताया है कि 2 अक्टूबर 2022 से शुरू हुई प्रशांत किशोर की पदयात्रा का अभी पन्द्रह महीना बीती है अब सोलहवें महीना में उन्होने बेगूसराय जिले में पदयात्रा प्रारंभ की है।

इन बीते माह में प्रशांत किशोर ने कुल बारह जिलों के 37 अनुमंडलों,211 प्रखण्डों,103 विधानसभा क्षेत्रों, 18 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के करीब छः हजार गांवों की पदयात्रा पूरी कर ली है। जो एक ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड है। श्री ठाकुर ने बताया कि प्रशांत किशोर की यह घोषणा है कि वे यहां चुनाव लड़ने नहीं जीतने आए हैं और बिहार की जनता के सहयोग से जीतेंगे।

ठाकुर ने बताया है,कि पूरे बिहार में लोग राजद-जदयू और भाजपा से परेशान हैं और बिहार के लोगों में बदलाव की बेचैनी है। मौके पर जिला मुख्य प्रवक्ता रवीश कुमार मिश्र, जिला प्रवक्ता ई.अजय कुमार आजाद मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *