ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अयोध्या में उज्ज्वला योजना की लाभार्थी के घर अचानक चाय पीने पहुंचे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि ऐसे जनप्रिय नेता की है, जो सीधे जनता से संवाद करते हैं। इस बात की झलक शनिवार को अयोध्या में भी देखने को मिली, जब वे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी मीरा के घर अचानक पहुंच गए। प्रधानमंत्री ने योजना की लाभार्थी के आवास पर चाय भी पी और उनसे संक्षिप्त बातचीत की।

अयोध्या में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के लिए एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम पहले से निर्धारित नहीं था। ऐसे में प्रधानमंत्री के मीरा के घर अचानक पहुंचने पर पूरी बस्ती के लोग हैरान रह गए। प्रधानमंत्री के पहुंचने पर पूरा क्षेत्र मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मीरा के हाथों की बनी चाय पी और कहा कि चाय अच्छी है, मगर थोड़ी मीठी हो गई है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने परिवार व पूरी बस्ती के बारे में हाल-चाल जाना।

प्रधानमंत्री मोदी मीरा के परिवारवालों से भी मिले। इस दौरान उन्होंने उज्ज्वला योजना के लाभ के बारे में जानकारी ली। इस पर मीरा ने प्रधानमंत्री से कहा कि मुझे फ्री में गैस और आवास मिल गया है। पहले मेरा कच्चा घर था पर अब पक्का हो चुका है। आपके घर आने से बहुत खुशी हुई है। इस दौरान मीरा के परिवार से प्रधानमंत्री ने 10-15 तक बात की। मीरा ने कहा कि मुझे आज बहुत खुशी हो रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने एक बच्चे को ऑटोग्राफ भी दिया। इसमें उन्होंने वंदे मातरम लिखा और स्थानीय बच्चों संग सेल्फी भी खिंचवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *