ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गुजरात विधानसभा का बजट सत्र 1 से 29 फरवरी तक: शंकर चौधरी

गुजरात विधानसभा का चौथा सत्र 1 से 29 फरवरी तक चलेगा। इसमें 2 फरवरी को राज्य का बजट पेश किया जाएगा। कामकाज के लिहाज से कुल 24 दिनों में 26 बैठक होगी।

राज्यपाल के संबोधन पर तीन दिनों की चर्चा

15वीं गुजरात विधानसभा के चौथे सत्र के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी ने शनिवार को बताया कि 1 फरवरी से गुजरात विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा। इसे लेकर विधानसभा सचिवालय ने तैयारी शुरू कर दी है। 2 फरवरी को राज्य सरकार की ओर से सदन में बजट पेश किया जाएगा। राज्यपाल के संबोधन पर तीन दिनों की चर्चा आयोजित की जाएगी। चार दिन के बजट के ऊपर सामान्य चर्चा की जाएगी। वहीं, 12 दिनों तक विभिन्न विभागों की मांग पर चर्चा की जाएगी। इस तरह पूरे फरवरी के दौरान बजट सत्र चलेगा।

फिजिकल से डिजिटल बनी विस

विस अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी ने कहा कि गुजरात की विधानसभा अब फिजिकल से डिजिटल बनी है। विधानसभा का काम डिजिटल रूप से चलेगा। सभी विधायकों को इसके लिए प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस सत्र के दौरान सभी विधायक तारांकित सवाल ऑनलाइन पूछ सकेंगे। इसके लिए प्रशिक्षण दिया जा चुका है। विधायक अधिक से अधिक काम ऑनलाइन करें, इसका प्रयत्न रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *