ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अनुराग ठाकुर ने भारत सरकार के नए साल 2024 का कैलेंडर जारी किया

भारत सरकार का नये साल का कैलेंडर शनिवार को केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर जारी कर दिया।

दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान अनुराग ठाकुर ने नए साल के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत सरकार ने बहु-प्रतीक्षित 2024 का वार्षिक कैलेंडर लांच किया है। उन्होंने कहा कि यह कैलेंडर पिछले 12 महीनों के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में मोदी सरकार की उपलब्धियों को दर्शाता है।

इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि तारीखें और महीने बदल गए, साल बीत गए लेकिन एक चीज जो नहीं बदली है, वह है काम के प्रति हमारी प्रतिबद्धता, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार, विकसित भारत का संकल्प। उन्होंने यह भी कहा है कि यही कारण है कि आज देश कहता है ‘भरोसा’ बराकरार, मोदी सरकार”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *