ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पार्टी पदाधिकारियों से पाटिल बोले- मात्र प्रयत्न नहीं, परिणाम भी लाना होगा

लोकसभा के आगामी चुनाव को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को गांधीनगर स्थित राज्य मुख्यालय कमलम में शुरू हुई। उद्घाटन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में महज प्रयत्न से काम नहीं चलेगा, परिणाम भी लाना है। पाटिल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रदेश के सभी बूथों पर प्रभावी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

पाटिल की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पाटिल, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री रत्नाकर और अन्य शामिल हुए। इसके अलावा प्रदेश पदाधिकारी, जिलों के प्रमुख, प्रवक्ता, सह प्रवक्ता भी इस बैठक में भाग ले रहे हैं।

पाटिल ने कहा कि इस बार राज्य में लोकसभा की महज 26 सीट जीतना लक्ष्य नहीं है बल्कि किसी भी बूथ पर विपक्षी दलों का वोट बढ़ना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए मात्र प्रयत्न से काम नहीं होगा, बल्कि परिणाम लाना होगा। पिछले विधानसभा चुनाव में 156 सीट जीतने वाली भाजपा करीब 12 हजार बूथों पर विपक्षी दलों से पिछड़ गई थी। पाटिल ने कहा कि इस बार इस सभी बूथों को प्लस करना है। फरवरी में आचार संहिता लागू होने से पहले सभी सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सम्पर्क करना है। पाटिल ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *