ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री ने बलिदानी जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर जम्मू कश्मीर में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार और चमोली के वीरेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सैनिकों का बलिदान सदैव हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले हमारे इन बलिदानियों को देश हमेशा याद रखेगा। राज्य सरकार हर पल सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने शहीद गौतम कुमार और वीरेन्द्र सिंह के परिजनों से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *