ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

101 बोतल अवैध कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

जिले की सीटी कोतवाली पुलिस ने अवैध कफ सिरप कोडिन फास्फेट कंपोजिशन के 101 बोतल जब्त कर आरोपित आदित्य सुरोजिया उर्फ लक्की सुरोजिया निवासी बरदेभाटा चौक को गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि कफ सिरप का उपयोग नशे के लिए बड़े पैमाने पर किया जाता है, जिसमें बच्चे इस नशे के आदी हो रहे हैं। कांकेर पुलिस ने आरोपित आदित्य सुरोजिया उर्फ लक्की सुरोजिया के विरुद्ध थाना कांकेर में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई उपरांत आज शनिवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *