ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

₹13,999 रुपये का फोन सिर्फ ₹999 में, 50MP कैमरा वाले Realme 10 की पहली सेल आज

रियलमी ने भारत में 9 जनवरी को Realme 10 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। स्मार्टफोन में आपको मिलता है 5000mAh की पावरफुल बैटरी, 50MP का फ्रंट कैमरा,  मीडियाटेक हेलिओ G99 प्रोसेसर और AMOLED डिस्पले। इतना सब मिल रहा है आपको सिर्फ 13,000 रुपए से भी कम में। है ना चौंकाने वाली बात! अगर आप भी स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो अब आपको इंतजार करने की जरूरत नहीं है। रियलमी के इस धांसू स्मार्टफोन की पहली सेल आज यानी 15 जनवरी से शुरू है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और इसके चौंकाने वाले फीचर्स के बारे में।

फोन में है 50MP का फ्रंट कैमरा
Realme 10 4G में 90Hz का AMOLED डिस्प्ले है जो 2400×1080 पिक्सल के FHD+ रिजॉल्यूशन के साथ आता है। अगर फोन के प्रोसेसर की बात करें तो यह मीडियाटेक हेलिओ G99 से लैस है। फोन का प्रोसेसर 8GB तक के डायनामिक रैम से लिंक है जो आपके स्टोरेज को वर्चुअली बढ़ाने में मदद करता है। वहीं फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का फ्रंट कैमरा और 2MP का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर दिया गया से लैस है। जबकि सेल्फी के लिए फोन में 16MP का वाइड फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है।

5000mAh की बैटरी से लैस है फोन
दूसरी और अगर फोन के बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। बैटरी को जल्दी से चार्ज करने के लिए 33W का चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के अनुसार फोन सिर्फ 28 मिनट में 50 पर्संट तक चार्ज हो जाता है। इसके अलावा, फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और USB टाइप-C कनैक्टिवटी के साथ 3.5mm का हेडफोन जैक भी मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *