ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मकान में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, दो युवतियों समेत तीन गिरफ्तार

एक मकान में देह व्यापार की सूचना पर सिडकुल पुलिस ने छापेमारी कर दो युवतियों व एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कमरे से आपत्तिजनक सामग्री व नकदी बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सिडकुल थाना क्षेत्र के एक मकान में देह व्यापार की सूचना मिली। पुलिस टीम ने हेत्तमपुर में शिवम अकेडमी के निकट स्थित मकान में छापेमारी की। जहां से पुलिस ने 02 युवतियों और 01 युवक को आपत्तिजनक स्थिति में दबोचा। तीनों को हिरासत में लेकर अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पकड़े गए युवक का नाम शीतल सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी ऊधमसिंह नगर हाल पता सुमननगर रानीपुर हरिद्वार बताया गया है। पुलिस ने मकान से आपत्तिजनक सामग्री व नकदी बरामद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *