ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बायकॉट का फर्क नहीं, ‘पठान’ को हिट कराने के लिए शाहरुख खान के 50 हजार फैन्स ने बनाया प्लान

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान‘ की रिलीज को अब चंद दिन बचे हैं। 4 साल बाद शाहरुख बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। ऐसे में उनके फैन्स काफी उत्सुक हैं। गाने से लेकर ट्रेलर तक को यूट्यूब पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। ‘बेशरम रंग‘ गाने को लेकर विवाद जरूर हुआ है लेकिन उससे फैन्स बेफिक्र हैं। बायकॉट ट्रेंड का कोई फर्क उन पर नहीं पड़ता दिखा। ‘पठान‘ के फर्स्ट डे फर्स्ट शो की बुकिंग को लेकर 50 हजार फैन्स ने खास तैयारी कर ली है।

1 करोड़ रुपये की बुकिंग का अनुमान
‘पठान‘ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख के 50 हजार से अधिक फैन्स देशभर में ‘पठान‘ के पहले दिन के पहले शो को  देखेंगे। शाहरुख के फैन क्लब एसआरके यूनिवर्स ‘पठान‘ के फर्स्ट डे फर्स्ट शो का आयोजन 200 से अधिक शहरों में कर रहा है। एसआरके यूनिवर्स के को-फांउडर यश परयानी ने इसकी जानकारी दी। अनुमान है इन खास शोज के जरिए कम से कम 1 करोड़ रुपये की बुकिंग होगी।

त्योहार की तरह करेंगे सेलिब्रेट
मुंबई में पहले दिन 7 से 8 शोज होंगे। दिल्ली में कुल 6 शोज किए जाएंगे। इसी तह कई अन्य बड़े शहरों में आयोजन होगा। फर्स्ट डे के बाद भी फैन्स क्लब की ओर से शोज का आयोजन जारी रहेगा जो कि गणतंत्र दिवस वीकेंड तक रहेगा। यश परयानी ने बताया कि ‘हम पठान पर विशेष मर्चेंडाइज भी बाटेंगे, ढोल के साथ कटआउट भी होंगे। हमारा विचार है कि शाहरुख खान की फिल्म को एक त्योहार की तरह सेलिब्रेट किया जाए।‘

कलेक्शन बढ़ाने पर जोर
‘पठान‘ IMAX फॉरमैट में शूट की गई पहली भारतीय फिल्म है। यश कहते हैं, ‘हम IMAX शोज पर फोकस कर रहे हैं क्योंकि पठान IMAX फॉरमेट में शूट की गई पहली भारतीय फिल्म है। शहरों में हमारी ज्यादातर बुकिंग IMAX शोज के लिए होगी। हम पहले दिन के सुबह सुबह के शोज की प्लानिंग कर रहे हैं जिससे कलक्शन को बढ़ाने में मदद मिलेगी।‘

इस साल कुल 3 फिल्में होंगी रिलीज
बता दें कि ‘पठान‘ स्पाई थ्रिलर फिल्म है। शाहरुख क अपोजिट फिल्म में दीपिका पादुकोण हैं। दोनों की यह साथ में चौथी फिल्म है। यशराज बैनर की ‘पठान‘ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज की जाएगी पठान के बाद शाहरुख खान की अगली फिल्म ‘जवान‘ और फिर ‘डंकी‘ आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *