• December 28, 2025

प्रदेश में बढ़ी ठंड, तापमान में आई गिरावट

 प्रदेश में बढ़ी ठंड, तापमान में आई गिरावट

छत्तीसगढ़ में अब ठिठुरन बढ़ने लगी है। विशेषकर अंबिकापुर क्षेत्र में तो शीतलहर के हालात बनते जा रहे हैं। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। इसके साथ ही अन्य क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में भी अब गिरावट आने लगी है। शनिवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दो दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 25 दिसंबर से ठंड थोड़ी और बढ़ेगी। साथ ही जनवरी से शीतलहर के आसार हैं। शनिवार को रायपुर सहित प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा। आउटर व ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही अब शहरी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ने लगी है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में सुबह सुबह कोहरे का असर भी दिखने लगा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले सप्ताह के आखिर में ठंड और बढ़ेगी। 19 दिसंबर के बाद से तो न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *