• December 29, 2025

मोदी का विकास ”हरि अनंत हरि कथा अनंता” की तर्ज पर : गिरिराज सिंह

 मोदी का विकास ”हरि अनंत हरि कथा अनंता” की तर्ज पर : गिरिराज सिंह

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सिद्धांत पर चलते हुए देश को नई ऊंचाई पर ले जा रही है। विकास का जो सपना देशवासियों ने देखा था, वह सपना नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में पूरा हो रहा है।

शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर बेगूसराय पहुंचे। इस दौरान हुए मंसूरचक प्रखंड के बहरामपुर एवं बछवाड़ा प्रखंड के बछवाड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के विभिन्न योजना के लाभार्थियों से उनके उपलब्धि पर बातचीत किया। जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मोदी के विकास का लक्ष्य हरि अनंत हरि कथा अनंता वाली है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को समृद्ध करने का सपना देखा, उस सपने को पूरा कर रहे हैं। किसानों पर आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया था। लेकिन नरेन्द्र मोदी की सरकार प्रत्येक वर्ष छह हजार रुपए उनके हाथ में दे रही है। जिससे किसानों को ताकत मिलती है। खाद पर सब्सिडी दिया जा रहा है। गरीबों को घर दिया, शौचालय दिया, नल का जल दिया, उज्जवला से गैस दिया।

उन्होंने कहा कि पहले गैस सिर्फ अमीरों के घर में जलता था, लेकिन आज हर झोपड़ी में जल रहा है। विकास की रोशनी समाज के अंतिम वर्ग के लोगों तक पहुंच रही है। नरेन्द्र मोदी ने जितनी योजनाएं चलाई, उसको मूर्त रूप दिया, वह कांग्रेस के लिए सोचना भी मुश्किल था। मोदी सरकार ने जीविका के माध्यम से महिलाओं को नई दिशा दी की दशा बदल दी। क्योंकि मोदी हर किसी को सहारा दे रहे हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय में 2014 तक मात्र 28 हजार महिलाएं जीविका से जुड़ी थी। आज करीब साढ़े तीन लाख महिलाएं जीविका जुड़ चुकी है। महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है, आर्थिक रूप से समृद्ध हो रही है। आज 14 हजार करोड़ रूपया इनके पास है। मोदी का सपना है लखपति दीदी बनाना और हम सब इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *