ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विकसित भारत संकल्प यात्राओं का शुभारम्भ आज, वर्चुअली संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

मध्य प्रदेश में आज (शनिवार को) विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति यात्रा का शुभारंभ शाम चार बजे उज्जैन से होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री यात्रा के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर मार्गदर्शन भी देंगे। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी अशोक मनवानी ने दी।

उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का फायदा हर पात्र हितग्राही तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही यात्राओं के शुभारंभ कार्यक्रम को शाम चार बजे प्रधानमंत्री मोदी संबोधित करेंगे। मध्यप्रदेश सहित अन्य चार राज्यों-राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों से प्रधानमंत्री जुड़ेंगे। यात्रा से संबंधित श्रेष्ठ कार्य करने वाले अमले को प्रोत्साहित और पुरस्कृत भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मप्र में यात्रा यात्रा के लिए 366 रथ (वैन) मध्यप्रदेश पहुंचाने की व्यवस्था केंद्र सरकार द्वारा की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल रहेंगे और हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करेंगे। जिलों में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और महापौर आईइसी वैन को रवाना करेंगे। यात्राएं आगामी 26 जनवरी 2024 तक संचालित होंगी। यात्रा के अंतर्गत प्रदेश के जिलों में नवाचार भी किए जा रहे हैं। यात्रा में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए किसानों को उन्नत कृषि के लिए प्रेरित करने, हर घर जल, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, जनधन योजना सहित 19 योजनाओं और शहरी क्षेत्रों में पीएम स्वनिधि योजना सहित 16 योजनाओं के विषय में जनता को विशेष रूप से जानकारी देकर हितलाभ प्रदान किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *