ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कश्मीर घाटी भीषण शीत लहर के कारण ठिठुर रहा

कश्मीर घाटी भीषण शीत लहर के कारण ठिठुर रहा है और श्रीनगर शहर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

श्रीनगर शहर में बुधवार की रात न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम जो वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविरों में से एक है में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि बारामूला जिले के प्रसिद्ध रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग शहर में शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

घाटी में तीव्र शीत लहर की स्थिति के कारण कई जलस्रोत जम गए हैं जबकि कई क्षेत्रों में जल आपूर्ति पाइप जाम हो गए हैं। मौसम कार्यालय ने कहा कि 15 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा लेकिन इसके बाद हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *