ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के खिलाफ महाभियोग जांच को मंजूरी

अमेरिकी संसद ने बुधवार को राष्ट्रपति जो बाइडेन के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव के समर्थन में 221 और इसके खिलाफ 212 मत मिले। अमेरिकी राष्ट्रपति अपने बेटे हंटर बाइडेन के विवादास्पद अंतरराष्ट्रीय सौदों के बचाव को लेकर घिरे हैं। प्रस्ताव के जरिये राष्ट्रपति बाइडेन के खिलाफ महाभियोग जांच शुरू करने को मंजूरी दी गई। हालांकि राष्ट्रपति बाइडेन ने इसे राजनीतिक हथकंडा बताया है।

यह पूरा मामला अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन के व्यापारिक सौदों से जुड़ा हुआ है। रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य हंटर बाइडेन के व्यापारिक सौदे की जांच कर रहे हैं। इस मामले में उन्हें पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था। हंटर बाइडेन ने बंद कमरे की बजाय सार्वजनिक रूप से गवाही देने की बात कही। उन्होंने बंद कमरे में किसी भी तरह का ब्यौरा देने से मना कर दिया।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने महाभियोग प्रस्ताव को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए इसे राजनीतिक हथकंडा करार दिया है। उन्होंने इसे आधारहीन बताते हुए कहा कि अमेरिकी जनता चाहती है कि उसका नेता देश-दुनिया की जरूरी चीजों पर कदम उठाए।

हालांकि रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से अभीतक राष्ट्रपति बाइडेन के खिलाफ कोई मजबूत तथ्य पेश नहीं किया गया है। महाभियोग से कोई लाभ नहीं होगा क्योंकि उच्च सदन सीनेट में यह प्रस्ताव गिर जाएगा। वहां डेमोक्रेट्स पार्टी की संख्या अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *