ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बेगूसराय में पुल के नीचे मिला बुजुर्ग का शव, नहीं हो सकी है पहचान

बेगूसराय में साहेबपुर कमाल और मुंगेर के बीच गंगा नदी पर बने रेल-सह-सड़क पुल के नीचे से एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मंगलवार को बरामद किया गया है। समाचार भेजे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की स्थानीय थाना और रेल पुलिस को दी गई है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को जब मल्हीपुर और आसपास के किसान दियारा की ओर जा रहे थे तो मल्हीपुर के समीप पुल के नीचे एक व्यक्ति को गिरा देखा। नजदीक जाने पर जांच किया गया तो करीब 60-65 वर्षीय बुजुर्ग की लाश पड़ हुई थी। शरीर पर कई जगह कटे के भी निशान हैं। मौके पर आसपास के लोग जुटे, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

इसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया। शव की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि देर रात किसी ट्रेन से गिरकर उक्त व्यक्ति की मौत हुई है। आसपास के थाना को पहचान के लिए मृतक का फोटो भेजा गया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा मृतक की पहचान एवं जांच के बाद ही हो सकेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *