• February 15, 2026

ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

 ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी महकमा के खोरीबाड़ी से ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवकों के नाम विष्णु बर्मन (22) और देवव्रत बर्मन (18) है। दोनों पानीटंकी इलाके के निवासी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और खोरीबाड़ी थाने की पानीटंकी चौकी की पुलिस ने दूध गेट इलाके में शनिवार रात संयुक्त अभियान चलाकर दो युवकों को स्कूटी को साथ पकड़ा। जब स्कूटी की तलाशी ली तो उससे 263 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। इसके बाद दोनों युवकों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित बाजार मूल्य लाखों रुपये है। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *