• February 14, 2026

काठमांडू एयरपोर्ट पर 14 किलोग्राम सोना बरामद, नहीं रुक रही तस्करी

 काठमांडू एयरपोर्ट पर 14 किलोग्राम सोना बरामद, नहीं रुक रही तस्करी

नेपाल में सोने की तस्करी रुक नहीं पा रही। काठमांडू में दो दिन पहले तस्करी कर लाए गए आठ किलोग्राम सोने की जांच चल ही रही थी कि गुरुवार रात 14 किलो सोने की तस्करी का एक नया मामला सामने आया है।

पुलिस का कहना है कि गुरुवार रात 11:56 बजे फ्लाई दुबई की फ्लाइट एफजेड 573 से काठमांडू उतरे गोरखा जिला निवासी चंद्र बहादुर घले को गिरफ्तार कर लिया गया है। कस्टम टीम ने घले के पास से 14 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है। साथ ही घले से पूछताछ के आधार पर काठमांडू के धुम्बाराही इलाके से मीन बहादुर घले को भी हिरासत में लिया गया है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *