ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जय राम ठाकुर और अनुराग ने दी जेपी नड्डा को जन्मदिन की बधाई

हिमाचल में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि यह गर्व का विषय है कि आपके नेतृत्व में पार्टी नित-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

जय राम ठाकुर ने कहा है कि आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें तथा आपके मजबूत नेतृत्व में भाजपा इसी प्रकार निरंतर नए मुकाम हासिल करती रहे, देवभूमि हिमाचल के समस्त देवी-देवताओं से यही कामना करता हूं।

वहीं केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जन्मदिन की असीम शुभकामनाएं।

अनुराग ठाकुर ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि संगठन को सशक्त करने प्रति आपकी निष्ठा व कर्तव्यपरायणता हर एक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायी है। आप स्वस्थ रहें और आपके संगठन कौशल का लाभ हमें इसी तरह मिलता रहे, आप अपनी विचारधारा से लोगों को प्रभावित और प्रेरित करें और संगठन को नित नई ऊंचाईयों तक ले जाएँ प्रभु से यही कामना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *