ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रायपुर में 1 दिसंबर को होगा भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मैच

वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच के बाद भारत एक बार फिर रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के सामने होगा हैं। इस मैच के लिए जिला प्रशासन ने भी अनुमति दे दी है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 23 नवंबर से टी-20 के पांच मैचों की श्रंखला शुरू हो रही है। इस श्रंखला का चौथा मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में 1 दिसंबर को होगा।

खबर है कि रायपुर में रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे स्टार क्रिकेटर नहीं आएंगे। स्टेडियम में रखरखाव का काम जारी है। पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की कंपनी देव मस्को के एक्सपर्ट रायपुर पहुंचे हैं। यह टीम लाइट्स काे दुरुस्त करने का काम कर रही है। इस मैच के लिए बुधवार को प्रशासन की टीम स्टेडियम का निरीक्षण करेगी। इस मैच के लिए छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने भी तैयारियां शुरू कर दी है।

श्रंखला का पहला मुकाबला 23 नवंबर काे राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापटनम में होगा। दूसरा मुकाबला 26 नवंबर, रविवार, ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेला जायेगा। तीसरा मुकाबला 28 नवंबर, मंगलवार, बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी, चौथा मुकाबला 01 दिसंबर, रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम और पांचवा मुकाबला 3 दिसंबर को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *