ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नक्सलियों की 22 दिसंबर को भारत बंद की घोषणा

अपने खिलाफ चल रही पुलिस कार्रवाई के विरोध में नक्सलियों ने भारत बंद का ऐलान किया है। भाकपा माओवादियों के केंद्रीय कमेटी प्रवक्ता अभय ने पत्र जारी कर भारत बंद की घोषणा की है। जिसके मुताबिक नक्सली संगठन की तरफ से 16 से 21 दिसंबर तक देशव्यापी प्रचार अभियान चलाया जाएगा और 22 दिसंबर को भारत बंद किया जाएगा।

भाकपा माओवादियों द्वारा जारी पत्र में आरोप लगाया गया है कि नक्सल मुक्त झारखंड के नाम पर केंद्रीय बलों के साथ मिलकर झारखंड पुलिस आदिवासी बहुल इलाकों में अत्याचार कर रही है। अगस्त 2022 से लेकर अब तक लगातार लाल दस्ते पर हमले किए जा रहे हैं। इन हमलों में उसके साथियों को पकड़ कर मारा जा रहा है।

प्रचार अभियान के बाद संगठन ने तय किया है कि 22 दिसंबर को भारत बंद किया जाएगा। हालांकि दूध, एम्बुलेंस जैसी सभी आवश्यक सेवाएं बंद से मुक्त रखी गई हैं।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बंद से निपटने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *