ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जगदलपुर : करनपुर सीआरपीएफ कैंप के स्विमिंग पूल में डूबने एक बच्चे की हुई मौत

जिले के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में बने स्विमिंग पूल में डूबने से चार वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। सीआरपीएफ कैंप के जवानों का कहना था कि स्विमिंग पूल में काम चलने के कारण ताला लगा दिया गया है, लेकिन बच्चे किस तरफ से स्विमिंग पुल में गए, इस बात की जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल है, वही कैंप में मातम छा गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह सीआरपीएफ 201 कोबरा बटालियन में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ राहुल राठौर का पुत्र पीयूष राठौर चार वर्ष कैंप के अंदर बने स्विमिंग पूल में खेलने गया हुआ था। बच्चे को काफी देर तक नहीं दिखने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। कैंप के कुछ बच्चों ने बताया कि आए दिन कैंप के अंदर स्विमिंग पूल में सभी बच्चे नहाने व खेलने के लिए जाते हैं, जिसके बाद जब परिजन स्विमिंग पूल पहुंचे तो उन्होंने बच्चे को औधे मुंह पानी में डूबा हुआ देखा, जिसके बाद बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *