ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गिरिडीह में अलग-अलग सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल

जिले में शनिवार सुबह अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप में घायल हो गए हैं। बगोदर थाना इलाके के बगोदर सरिया रोड स्थित अंबाडीह मोड़ में हुई एक घटना में गैस सिलेंडर से लदे ट्रक और वैगनआर के बीच हुई टक्कर में कार सवार मंजलाडीह निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। फिलहाल तीनों घायलों का इलाज चल रहा है।

वहीं मुफ्फसिल थाना इलाके में हुए एक अन्य सड़क हादसे में स्थानीय न्यूज चैनल के कैमरा मैन मनोज कुमार राम के पिता सरयू राम को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दिया। घटना के बाद सरयू राम को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के क्रम में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि वह सुबह दुकान खोलने घर से सिहोडीह जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक सरयू राम को टक्कर मार कर फरार हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *