ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ट्रक ने बालिका को कुचला

सडक़ पार करते समय शुक्रवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई।

शेरगढ़ पुलिस ने बताया कि पाबूगढ़ रामगढ़ निवासी पाबूराम पुत्र बुधाराम ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी भांजी सडक़ पार कर रही थी। तब ट्रक चालक ने उसको अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोपहर में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन के सुपुर्द किया। इस बारे में शेरगढ़ पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *