ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

काली पूजा के दौरान कोलकाता में तैनात होंगे पांच हजार पुलिसकर्मी

आगामी रविवार को होने वाली काली पूजा को लेकर कोलकाता में उत्सव का वातावरण बनने लगा है। रविवार से पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी करने शुरू हो जाएगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। लाल बाजार सूत्रों के मुताबिक कोलकाता में काली पूजा के दौरान सुरक्षा चौक बंद रखने के लिए लगभग पांच हजार पुलिसकर्मियों को उतारा जाएगा। आईने में 21 उपायुक्त एवं 35 अतिरिक्त आयुक्त रैंक के अधिकारी शामिल हैं। विसर्जन के दिन एक हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मी यानि कुल 6 हजार जवान तैनात किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण ने दीपावली की रात 8:00 से 10:00 बजे तक आतिशबाजी की अनुमति दी है। पिछले साल भी रात 10:00 बजे तक ही अनुमति दी गई थी लेकिन महानगर में लगभग सारी रात आतिशबाजी होती रही थी। ऐसे में आतिशबाजी को नियंत्रित करना पुलिस के लिये बड़ी चुनौती होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *