ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अंबाला बिजली का तार छूने से ट्रक में लगी आग, चालक जिंदा जला

अंबाला-यमुनानगर मार्ग पर रविवार को तड़के साढ़े 3 बजे चलते ट्रक में आग लगने से चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार गांव उगाला निवासी बलबीर सिंह ट्रक लेकर अंबाला-जगाधरी रोड (मुलाना) पर चिल्ली ढाबे के पास पहुंचा था। यहां रविवार तड़के साढ़े 3 बजे ट्रक ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से टच हो गया। ट्रक में करंट आते ही आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक से आग की लपटें उठने लगी और ड्राइवर बलबीर सिंह भी भीषण आग में जिंदा जल गया। ट्रक रेत से भरा हुआ था। सूचना मिलने के बाद मुलाना थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *