ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भारत को जानो प्रतियोगिता में नरायनपुर की जूनियर टीम प्रथम

भारत विकास परिषद काशी प्रान्त वाराणसी के कमच्छा स्थित बसंत कन्या महाविद्यालय के सभागार में आयोजित प्रात स्तर की भारत को जानो प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में बोस पब्लिक स्कूल नरायनपुर के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चुनार क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।

भारत विकास परिषद, शाखा नरायनपुर की तरफ से जूनियर वर्ग में बोस पब्लिक स्कूल नरायनपुर से अनुराग सिंह तथा अंजली कुमारी, सीनियर वर्ग में श्रीराम प्रसाद सिंह बालिका इण्टर कालेज से सुष्मिता सोनकर तथा अनुष्का सिंह ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रांत की 32 शाखाओं से जूनियर तथा सीनियर टीम ने भाग लिया था। प्रतिभागी विजेता टीम का नारायनपुर आगमन पर स्वागत किया गया।

विजेता टीम के नरायनपुर आगमन पर शाखा अध्यक्ष डा. शिवबली सिंह ने सदस्यों के साथ सरदार पटेल स्मारक नरायनपुर त्रिमुहानी पर स्वागत व अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *