ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हिसार-अग्रोहा-सिरसा रेलवे लाइन का काम तुरंत शुरू करें केंद्र सरकार: बजरंग गर्ग

अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने मंगलवार को सिरसा अग्रोहा विकास ट्रस्ट की इकाई के प्रधान अनिल सर्राफ, संयोजक अंजनी कनोडिया व अग्रवाल सभा की टीम को समाज के हित में सराहनीय कार्य करने पर स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि त्याग की मूर्ति महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर केंद्र सरकार को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करना चाहिए और सीबीएसई बोर्ड के सातवीं कक्षा में अग्रसेन जी की जीवनी पाठ्यक्रम में लागू की जाए। सरकार द्वारा हिसार-अग्रोहा-सिरसा रेलवे लाइन से जोड़ने की 2022-23 के वार्षिक बजट में पास होने के बावजूद भी आज तक रेलवे लाइन का काम शुरू न होने से वैश्य समाज व आम जनता में बड़ी भारी नाराजगी है।

सरकार को तुरंत अग्रोहा को रेलवे लाइन से जोड़ने का काम शुरू करना चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम देश का पांचवा धाम है जिसके साथ देश के नागरिकों की आस्था जुडी हुई है। सरकार को अग्रोहा को विकसित करने के लिए अग्रोहा को पर्यटन स्थल बनाना चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार अग्रोहा को विकसित करने के लिए व्यापार व उद्योगों को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दे ताकि लाखों बेरोजगारों को रोजगार मिल सके और सरकार की घोषणा के अनुसार अग्रोहा विकसित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *