ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गुवाहाटी में इमारत से गिरकर 10वीं की छात्र की मौत

गुवाहाटी में इमारत से गिरकर एक 10वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने आज बताया कि यह घटना शहर के आदाबाड़ी में हुई। खबरों के मुताबिक, लड़की गोकुल निवास नामक बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से गिरी।

हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि लड़की इमारत से कैसे गिरी। यह हादसा था या कुछ और, यह पुलिस जांच में ही सामने आएगा।

स्थानीय पुलिस घटनास्थल का दौरा करने के बाद प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। मृतक लड़की बोरझार स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय की छात्रा थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *