ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता: नायब सैनी

हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा है कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी में जुटेगा और सरकार द्वारा लागू की गई कल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाने का काम करेगा। नायब सैनी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद शनिवार की सुबह चंडीगढ़ पहुंचे और उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों के दौरान हरियाणा में भाजपा ने 27 वर्ष जितना काम किया है। इन कामों को जनता तक पहुंचाना जरूरी है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोगों के घर-घर दस्तक देगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ बैठकर पार्टी की रणनीति को तय किया जाएगा। इसके बाद फील्ड में उतरा जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नायब सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि सैनी जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता हैं। भाजपा में कभी भी परिवारवाद नहीं चलता है। यहां संगठन के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को विशेष अहमियत दी जाती है। इस अवसर पर हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल, विधायक असीम गोयल समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *