ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लखनऊ में.नर्स के भरोसे चल रहा था अस्पताल, एक्सपायर दवाएं भी मिलीं

लखनऊ के मोहान रोड स्थित निजी अस्पताल स्टाफ नर्स के भरोसे चल रहा था। भर्ती मरीज को कौन डॉक्टर देख रहा था? मरीज को क्या बीमारी है? इसका जिक्र मरीज के इलाज संबंधी दस्तावेज में दर्ज नहीं था। 10 से 15 तरह की दवाएं पर्चे पर लिखी थी। मरीज की जान से खिलवाड़ और मानकों के खिलाफ चल रहे अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल अस्थायी रूप बंद करा दिया गया।नींद की गोलियां खाने से बिगड़ी हालत, अस्पताल प्रशासन के चमड़ी मोटी हो  गई...कहने से परेशान थी | Viral by making a video in a government hospital,  upset, the nurse took sleeping

मोहान रोड के खुशहालगंज स्थित निजी अस्पताल का संचालन ओटी टेक्नीशियन संदीप के जरिए किया जा रहा है। शिकायत के बाद डिप्टी सीएमओ डॉ. शोभनाथ व डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने अस्पताल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम को एक स्टॉफ नर्स मिली। जांच दौरान फार्मेसी का लाइसेंस भी नहीं मिला। फार्मेसी में कई एक्सपार दवाएं मिली। अस्पताल की ओटी भी गंदगी मिली। इसके अलावा बॉयोमेडिकल व फायर फाइटिंग सिस्टम भी मानकों के अनरूप नहीं था। टीम ने अस्पताल का संचालन फिलहाल के तौर पर बंद करा दिया है।

डिप्टी सीएमओ डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि पूरी रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी गई है। अस्पताल में मौजूद मिली नर्स ने संचालक संदीप से फोन पर बात कराई। संदीप से इलाज संबंधी दस्तावेज व दूसरे कागजात के साथ सीएमओ कार्यालय बुलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *