ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री ने दुर्गा अष्टमी पर की पूजा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को दुर्गा अष्टमी पर मुख्यमंत्री निवास परिसर स्थित राजराजेश्वरी दुर्गा मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना की। गहलोत ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ आहुति दी और आरती करते हुए प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे महिला सशक्तिकरण एवं बालिका शिक्षा प्रोत्साहन के लिए हर संभव प्रयास करें। महिलाओं की सुरक्षा एवं उनका सम्मान करने का संकल्प लें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी-कर्मचारी एवं सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *