ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अनधिकृत कब्जे से मुक्त हुई भूमि पर सरपट दौड़ेगा डबल लेन ट्रैफिक

जिलाधिकारी सोनिका ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सरकारी संपत्तियों पर अनधिकृत कब्जे को मुक्त कराए जाने के क्रम में राष्ट्रीय राजमार्गों को कब्जा कराया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग 72 ( आईएसबीटी) के समीप कब्रिस्तान के जिम्मेदार लोगों के अनधिकृत रूप से कब्जाई गई 440 वर्ग मीटर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस अनधिकृत कब्जे को हटाने से आईएसबीटी के समीप ट्रैफिक व्यवस्था को सुविधा मिल सकेगा। साथ ही उक्त राजमार्ग में 60 मीटर लंबाई एवं 7 मीटर से अधिक चौड़ाई अतिरिक्त भूमि प्राप्त होने पर, उक्त स्थान पर मार्ग को दो लाइन ट्रैफिक सुचारू की सुगम सुविधा मिल गई है।

तहसीलदार सदर के नेतृत्व में टीम ने अनधिकृत कब्जे को हटाने के लिए दूसरे पक्ष को विश्वास में लेकर शांतिपूर्वक तरीके से सौहार्द के माहौल में अतिक्रमण हटाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *