ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा की चुनौतियों से निपटने के लिए कार्यकर्ताओं को दी जा रही ट्रेनिंग : अखिलेश

समाजवादी पार्टी के शिविर लगातार चल रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से भावी समय में किन-किन चुनौतियों का सामना करना है, उसकी तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग हो रही है। मुझे उम्मीद है, इस बार समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक वोटों से जीत होगी।

यह बातें समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोक जागरण अभियान के दूसरे दिन शनिवार को कही। वे कार्यक्रम समापन के पश्चात हरदोई में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

अखिलेश ने कहा कि आज महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। अन्याय भी चरम सीमा पर है, हरदोई में कितनी घटनाएं हुईं, कभी बेटियों के साथ, महिलाओं के साथ, लूट की घटना, हत्या जिसमें न्याय नहीं मिल पा रहा है लोगों को। हाल ही में आपने देवरिया की घटना देखी, जहां पर सरकार की नाकामी से इतनी बड़ी घटना हुई।

सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हिटलर की सरकार में एक मंत्री थे, उनका काम था प्रोपेगेंडा करना, प्रोपेगेंडा मिनिस्टर थे। उन्हीं से सीख कर भारतीय जनता पार्टी की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा सरकार बनी हुई है। भाजपा की प्रोपेगेंडा की यूनिट का मुकाबला सपा के कार्यकर्ता और नेता करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *