ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

स्क्रैच कूपन के बहाने ठगी करने वाला गिरफ्तार

हरियाणा साइबर पुलिस ने त्योहारों पर बड़ी-बड़ी कंपनियों की वर्षगांठ पर स्क्रैच कूपन देने के बहाने ठगी करने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

साइबर पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि 19 वर्षीय अमन सिंह पंजाब के लुधियाना शहर का रहने वाला है। वह एक फेक वेबसाइट raakioffr.org चला रहा था। उस पर वह कंपनी के 155 साल पूरे होने के मौके पर सभी को 1999 रुपये के स्क्रैच कूपन सीधे ग्राहकों के खातों में भेजे जाने का दावा कर रहा था। उन्होंने बताया कि साइबर पुलिस हरियाणा के एसपी साइबर अमित दहिया व उनकी टीम ने आरोपित अमन कुमार पुत्र अशोक कुमार को लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड पर सौंपा है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में अमन ने खुलासा किया कि फेसबुक से उसे एक चैट एप्लीकेशन चैनल का लिंक मिला था, जहां से वह एक ग्रुप में जुड़ा था। आरोपित ने उस ग्रुप में से ही बैंक संबंधित सभी सुविधाएं जैसे फेक डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड आदि ऑनलाइन कूरियर के माध्यम से मंगवाई थीं। आरोपित ने एक सिम भी ऑनलाइन ही मंगवाई थी। उन्होंने बताया कि आरोपित ने एक फेक वेबसाइट, टाटा कम्पनी के नाम से बनवाई। इस वेबसाइट पर टाटा कम्पनी के मालिकों के फोटो भी लगाए गए थे। पीड़ित व्यक्ति जैसे स्क्रैच कूपन पाने के लिए लिंक पर क्लिक करते और अपनी बैंक की जानकारी अपडेट करते, तुरंत ही रुपये उसके खाते से कट जाते थे।

आरोपित के सिम सप्लाई करने वाला जबलपुर, मध्य प्रदेश से था और वेबसाइट बनाने वाला नोएडा, उत्तर प्रदेश से था। वह दोनों से ही एक चैट ऐप के माध्यम से संपर्क करता था। आरोपित हर हफ्ते नई सिम मंगवाता था। इसके अलावा आरोपित अलग अलग पेमेंट गेटवे के सहारे ही अन्य आरोपितों के पास लूट के पैसे से उनका हिस्सा भेजता था।

उच्च तकनीक से किया ट्रेस: एसपी साइबर

साइबर क्राइम के एसपी अमित दहिया ने बताया कि मोड्स ऑपरेंडी में सोशल मीडिया चैट ऐप का उपयोग करता था।ऐसे में केस में तकनीकी जटिलताएं थीं। साइबर पुलिस हरियाणा ने सभी सबूतों पर काम करते हुए आरोपित पहुंची। नवीन तकनीकों की सहायता से आरोपियों के बारे में सबूत जुटाए गए। आरोपित के खाते को भी सीज़ कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *