ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पुराने रायपुर शहर की दुर्दशा के लिए बृजमोहन जिम्मेदार: कन्हैया

रायपुर शहर के गौरव पुराना रायपुर की बदहाल सड़कों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराए जाने संबंधी बयान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने मंगलवार को पलटवार करते हुए कहा कि इसके लिए विधायक बृजमोहन अग्रवाल और सांसद सुनील सोनी सर्वाधिक जिम्मेदार हैं ।

उन्होंने कहा कि सदर बाजार ,सत्ती बाजार, कंकाली पारा,लाखेनगर, ,महामाया पारा में पार्षद बीजेपी के हैं, विधायक खुद बृजमोहन अग्रवाल हैं, सांसद भाजपा के सुनील सोनी हैं पर जिम्मेदारी कांग्रेस । सड़क डामरीकरण के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा जारी राशि से भूमि पूजन आप करें और जिम्मेदारी शासन की हो यह दोहरा मापदंड कैसा है ।

विधायक ने क्षेत्र के विकास के नाम पर हमेशा केवल बयान बाजी की है । रायपुर दक्षिण की सड़कें यदि बदहाल है तो क्षेत्र के विधायक के नाते आपने पिछले महीनो में क्या किया , मैंने तो सड़क निर्माण की मांग को लेकर कलेक्टर और निगम कमिश्नर से मिलकर ज्ञापन भी सौंपा था पर आपने सड़कों पर गड्ढों को लेकर केवल बयान जारी किए हैं । सड़कों पर गड्ढे विकास कार्य के लिए हो रहे हैं, स्मार्ट सिटी लिमिटेड का काम शहर में चल रहा है जिसमें विधायक और सांसद दोनों शामिल हैं, पेयजल योजना का पैसा देर से केंद्र द्वारा जारी करने से योजना लेट हुई पर विधायक और सांसद दोनों जगह मौन रहे आखिर सड़कों की बदहाली के लिए दोनों विभागों में आप जिम्मेदारों ने बात क्यों नहीं उठाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *