ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

देश के विभिन्न राज्यों में ट्राइडेंट ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

आयकर विभाग ने मंगलवार को ट्राइडेंट ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की है। मध्य प्रदेश, पंजाब सहित देश के दूसरे राज्यों के उसके ठिकानों पर एक साथ यह छापेमारी चल रही है।

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि देशभर में ट्राइडेंट ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। ट्राइडेंट ग्रुप यार्न, होम टेक्सटाइल, पेपर और स्टेशनरी, केमिकल्स और अडेप्टिव पावर के क्षेत्र में काम करता है। इसकी विनिर्माण सुविधाएं मध्य प्रदेश के बुधनी, पंजाब के बरनाला और धौला में स्थित हैं।

जानकारी के मुताबिक ट्राइडेंट ग्रुप का 75 फीसदी उत्पाद विदेशों में निर्यात होता है। यह ग्रुप कई उद्योगों और विनिर्माण सुविधाएं संचालित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *