ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दो दिन से लापता युवक का नदी किनारे मिला शव,जांच शुरू

पचोर थाना क्षेत्र में नेवज नदी के बड़े पुल के समीप किनारे पर 22 वर्षीय युवक का शव मिला, जो पिछले दो दिन से घर से बिना बताए गायब था। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बीती शाम नेवज नदी के बड़े पुल के समीप किनारे पर हेमंत (22)पुत्र गजेन्द्रसिंह निवासी बिलापुरा का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि युवक दो दिन पहले बिना बताए घर से गायब हो गया था, जिसमें परिजनों की शिकायत पर थाना में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। युवक ने मौत को किन हालातों के चलते गले लगाया, इसका खुलासा नहीं हो सका। पुलिस ने अर्जुनसिंह(65)पुत्र वंशीलाल ठाकुर की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *