ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

देवघर में हथियार बंद डकैतों ने बंधक बनाकर गहने और कैश लूटे

देवघर जिले के देवीपुर थाना स्थित पैसापुर गांव में सोमवार रात हथियार बंद डकैतों ने एक कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर डाका डाला। आठ से दस की संख्या में आये डकैतों ने सबसे पहले घर में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को क्षतिग्रस्त किया। साथ ही गृह स्वामी बालेश्वर मंडल के बेटे के साथ मारपीट की।इसके बाद डकैतों ने परिवार वालों को बंधक बनाया घर पर रखे सारे गहने और 10-12 लाख नकद लूटकर भाग निकले।

ग्रामीण जब उन डकैतों का पीछा करने लगे तो उन्होंने धारदार हथियार फेंककर हमला किया। साथ ही ताबड़तोड़ फायरिंग भी की। सूचना मिलने पर देवीपुर थाना प्रभारी धनजंय सिंह और सदर एसडीपीओ दल बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच में जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *