ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

केंद्रीय विद्यालय रायवाला में हुआ वार्षिक स्वास्थ्य जांच शिविर

केंद्रीय विद्यालय, रायवाला में तीन दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का सोमवार को समापन हो गया है। स्वास्थ्य जांच शिविर में 1443 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

कैंप के दौरान बच्चों के जनरल फिजिशियन डॉक्टर जगदीश और डॉक्टर कुलदीप बिष्ट ने जांच की। आंखों की जांच डॉक्टर राजे सिंह नेगी और उनके सहयोगी महावीर ने की। दांतों की जांच सीमा डेंटल कॉलेज के टीम ने की।

इस दौरान बच्चों को छोटी-छोटी बीमारियों से कैसे बचाना है, इस बारे में भी डॉक्टर जगदीश ने बताया। डॉ राजे नेगी ने बच्चों को आंखों से संबंधित होने वाली बीमारियों के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आंखों की देखभाल कैसे करनी है। कैसे इन बीमारियों से बचा जा सकता है, मोबाइल का प्रयोग कम से कम करना है।

डॉ. आदित्य ने दांतों से संबंधित होने वाली बीमारियों के बारे में बच्चों को बारीकी से समझाया। उन्होंने बताया कि हमें अपने दांतों को रोजाना दो बार साफ करना है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश शर्मा द्वारा आए हुए सभी डॉक्टरों का स्वागत और अभिनंदन भी किया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की नर्स साक्षी और खेल शिक्षक मनमोहन सिंह नेगी, धर्मेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *