ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चंडीगढ़ पीजीआई के आई सेंटर में लगी आग

चंडीगढ़ पीजीआई के आई सेंटर में सोमवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड का कहना है कि आग पर नियंत्रण कर लिया गया है। पीजीआई में एक सप्ताह में दूसरी बार आग लगी है। इससे पहले यहां सी ब्लाक के कंप्यूटर रूम में आग लग गई थी।

आज सुबह आई सेंटर में आग लगने से भगदड़ मच गई। मरीजों के साथ आए तीमारदारों ने आसपास के कमरों से मरीज बाहर निकालने शुरू कर दिए। सूचना मिलते ही पीजीआई के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस हादसे में किसी मरीज के हताहत होने का समाचार नहीं है। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *