ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

समाज में भ्रांतियां फैलाने पर जतायी चिंता

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, उत्तराखंड के सामाजिक चेतना शिविर में समाज के दायित्वों एवं आगामी कार्ययोजनाओं के क्रियान्वयन पर संवाद कार्यक्रम राजपूत धर्मशाला स्थित प्रदेश कैम्प कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया।

प्रदेश महामंत्री डॉ. शिवकुमार चौहान ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि क्षत्रियों ने राष्ट्र हित में अपने प्राणों को भी बलि-वेदी पर न्यौछावर करने में भी संकोच नहीं किया, लेकिन वर्तमान सामाजिक दृश्य में अनेक जाति-धर्म को मानने वाले लोग इतिहास की अल्पतम जानकारी के कारण सम्राट मिहिर भोज, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, सम्राट पृथ्वीराज चौहान जैसे क्षत्रिय वीरों का अनादर एवं अपमान करने में पीछे नहीं हैं। ऐसे अनेक युवा वर्ग छोटे-छोटे दल बनाकर अनर्गल पोस्ट के माध्यम से सामाजिक वातावरण में भ्रातियां पैदा करके भय तथा द्वेष का माहौल पैदा कर रहे हैं। ऐसे में सामाजिक चेतना के रूप में जागृति पैदा करना जरूरी है।

उपाध्यक्ष प्रेमसिंह राणा ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं में सामाजिक सन्तुलन बनाने के लिए वरिष्ठजनों एवं इतिहास के जानकार लोगों को आगे आने की जरूरत है। शिक्षाविद् लोकेन्द्रपाल सिंह ने ऐसी घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। जिलाध्यक्ष शेखर राणा ने समय-समय पर ऐसे शिविरों के आयोजन की वकालत की।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री सुशील पुंडीर ने भी विचार रखे। चेतना शिविर में आगामी 24 अक्टूबर को दशहरा महोत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम में प्रदेश के क्षत्रियबन्धु, युवाओं एवं मातृ-शक्ति के भाग लेने का आह्वान किया। सामाजिक चेतना शिविर में रविकिशोर चौहान, अजय चौहान, प्रकाश चौहान, हृदयेश तोमर, संजीव चौहान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शेखर राणा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *