ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जालंधर में फ्रिज का कंप्रेशर फटा, परिवार के पांच सदस्यों की मौत

पंजाब के जालंधर में अवतार नगर की गली नंबर 12 में रविवार आधीरात करीब 12 बजे बुजुर्ग यशपाल घई के घर पर फ्रिज का कंप्रेसर फटने से लगी आग में झुलसकर परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में 65 वर्षीय यशपाल घई भी शामिल हैं। बुजुर्ग भाई के परिवार में हुए इस हादसे से राज घई सदमे में हैं।

राज घई का कहना है कि भाई ने सात महीने पहले ही नया डबल डोर रेफ्रिजरेटर (फ्रिज) खरीदा था। देररात उसके कंप्रेसर में जोरदार धमाका हुआ और उसके बाद घर में आग लग गई। यशपाल, उनके बहू-बेटा और दो बच्चियों को घर से निकलने का मौका नहीं मिला।

राज का कहना है कि उनकी भाभी घर से बाहर बैठी थीं, वह सुरक्षित हैं। मृतकों की पहचान रुचि, दीया, अक्षय, यशपाल घई और मंशा के रूप में हुई है। यशपाल का बेटा इंद्रपाल गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे देररात डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि फ्रिज के कंप्रेसर में ब्लास्ट के बाद गली में गैस फैल गई।

सूचना पाकर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने देररात आग बुझाने के बाद सभी को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने परिवार के तीन सदस्यों को मृत घोषित कर दिया। दो की हालत गंभीर देख उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर किया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। स्थानीय सांसद सुशील कुमार रिंकू ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *