• October 15, 2025

जिलाधिकारी ने किया क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण

 जिलाधिकारी ने किया क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को बैरांगना के ग्राम बणद्वारा में धान की फसल पर किए जा रहे क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने महिलाओं के साथ धान की कटाई भी की।

राजस्व विभाग ने काश्तकार दयाल सिंह के धान के खेत में 30 वर्ग मीटर का प्लाट बनाकर नियमानुसार क्रॉप कटिंग का प्रयोग किया। निर्धारित आकार के प्लाट में धान की उपज 2.635 किलोग्राम का उत्पादन प्राप्त हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी ने भू-अभिलेखों की जांच करते हुए काश्तकारों को खेती से संबंधित नई तकनीक के बारे में जानकारी भी दी।

जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों के औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े एकत्रित किए जा रहे हैँ तथा जिले में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ मिलेगा। जिलाधिकारी ने किसानों से कृषि एवं अन्य आवश्यक संसाधनों से संबंधित समस्याओं एवं चुनौतियों की जानकारी प्राप्त करते हुए उनके समाधान के लिए सुझाव भी दिए।

प्रत्येक राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र में क्रॉप कटिंग प्रयोग खेत में 30 वर्ग मीटर प्लाट बनाकर उसमें उत्पादित फसल के बीज को लिया जाता है, जिसे 15 दिनों तक सूखने के लिए रखा जाता है। इसके पश्चात दानों की तौल लेकर उत्पादन की गणना की जाती है। क्रॉप कटिंग प्रयोगों से प्राप्त उत्पादन के आंकड़ों के आधार पर क्षतिपूर्ति एवं फसल बीमा की राशि की गणना तथा विभिन्न फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गणना की जाती है।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *