• October 16, 2025

भारत के साथ मजबूत रक्षा साझेदारी को बढ़ावा देना जारी रखेगा अमेरिका

 भारत के साथ मजबूत रक्षा साझेदारी को बढ़ावा देना जारी रखेगा अमेरिका

अमेरिका ने कहा है कि वह भारत के साथ मजबूत रक्षा साझेदारी को बढ़ावा देना जारी रखेगा। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को भारत से अमेरिकी संबंधों की सराहना करने के साथ चीन को चुनौती के रूप में रेखांकित किया।

अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन के प्रेस सचिव पैट राइडर ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में भारत-अमेरिकी संबंधों को दोनों देशों के लिए सकारात्मक करार दिया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका भारत के साथ मजबूत रक्षा साझेदारी को बढ़ावा देना जारी रखेगा। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका रक्षा स्तर पर भारत के साथ अपने संबंधों की बहुत सराहना करता है। साथ ही अमेरिका भविष्य में भी भारत के साथ मजबूत रक्षा साझेदारी को बढ़ावा देना जारी रखेगा। उन्होंने वहां मौजूद पत्रकारों से कहा कि आप सभी लोग और पूरी दुनिया अमेरिका और भारत को मजबूत रक्षा साझेदारी पर आगे बढ़ते हुए देखेगी। उन्होंने तर्क दिया कि 1997 में भारत और अमेरिका के बीच रक्षा व्यापार लगभग नगण्य था, जबकि आज यह बढ़कर 20 बिलियन अमेरिकी डॉलर से ऊपर पहुंच गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह साझेदारी तेज रफ्तार से बढ़ती रहेगी।

पैट राइडर ने भारत-अमेरिकी संबंधों की भरपूर सराहना की किन्तु चीन के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि चीन लगातार अमेरिकी रक्षा विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। चीन को चुनौती बताते हुए उन्होंने कहा कि चीन कई बार रिश्तों की रफ्तार में बाधक बनता है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्तिगत राष्ट्रों की संप्रभुता को संरक्षित करने और अंतरराष्ट्रीय नियम-आधारित आदेश का पालन करने की बात आती है, तो हम भारत और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के अन्य देशों के साथ अपनी साझेदारी की सराहना करते हैं। इन्हीं स्थितियों ने पिछले कई वर्षों से शांति और स्थिरता को संरक्षित किया है।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *