• December 28, 2025

बाढ़ के पानी में बह कर आए मोर्टार शेल विस्फोट से दो लोगों की मौत

 बाढ़ के पानी में बह कर आए मोर्टार शेल विस्फोट से दो लोगों की मौत

उत्तर बंगाल में बाढ़ की वजह से लोगों का जनजीवन पहले ही बदल है। इस बीच जलपाईगुड़ी जिले में तीस्ता नदी में बाढ़ के साथ कथित तौर पर बह कर आए मोर्टार के गोले में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस का मानना है कि मोर्टार का यह गोला सेना का था और सिक्किम में बादल फटने और बाढ़ आने के बाद ये पहाड़ियों से बहकर नीचे आ गया था। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि विस्फोट में जिन लोगों की मौत हुई, उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।’’

स्थानीय पुलिस के सूत्रों ने अनुमान व्यक्त किया कि पीड़ितों ने बाढ़ के पानी के साथ बह कर इलाके में आए मोर्टार के गोले को छूकर देखने की कोशिश की होगी, तभी उसमें विस्फोट हुआ होगा। पुलिस ने कहा, ‘‘घायलों में से दो की हालत अत्यंत गंभीर है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।’’

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *