ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अभिषेक बनर्जी की पत्नी को भी ईडी ने भेजा नोटिस, पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा

राज्य के बहुचर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजीरा को एक बार फिर पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। उन्हें अगले हफ्ते सीजीओ कांप्लेक्स स्थित केंद्रीय एजेंसी के दफ्तर में हाजिर होने को कहा गया है। उनका बयान रिकॉर्ड किया जाना है। इसके पहले कोयला तस्करी के मामले में रुजीरा से कई बार पूछताछ हुई है और हाल ही में शिक्षक नियुक्ति के सिलसिले में उनके पति अभिषेक बनर्जी को भी ईडी ने तीन नोटिस दिया है। अब अभिषेक की पत्नी को ईडी नोटिस पर तृणमूल हमलावर हो गई है।

पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा है कि किस मामले में किस नोटिस भेजा गया, बात यह है ही नहीं। बात बस इतनी है कि अभिषेक बनर्जी और उनके परिवार को डराने की कोशिश हो रही है जिसमें भाजपा कभी सफल नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *